सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं। आज हम कई विदेशियों को सनातन धर्म अपनाते हुए देख रहे हैं।
भारत में विभिन्न लोग विभिन्न प्रकार के देवी देवताओं को पूजते हैं। इतना ही नहीं प्राचीन काल से हिंदू धर्म में मंत्र उच्चारण का बहुत अधिक महत्व रहा है। किसी भी देवी या देवता की पूजा करने से पहले उनके मंत्र उच्चारण किए जाते हैं।
आज हम आपको एक ऐसे ही मंत्र के महत्व और महिमा के बारे में बताने जा रहे हैं जो भगवान शिव को समर्पित है और महामृत्युंजय मंत्र से भी अधिक शक्तिशाली माना गया है।
यह मंत्र है श्री शिवाय नमस्तुभ्यं मंत्र।
भगवान शिव को समर्पित सबसे शक्तिशाली मंत्री में से एक यह मंत्र बहुत ही सरल और सफल मंत्र माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति इस मंत्र का जाप करता हैं उसके पाप कम हो जाते हैं और उसकी सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। तथा उस व्यक्ति के जीवन में तरक्की के सभी रास्ते खुल जाते हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह मंत्र शिव पुराण से लिया गया है जिसे शिव महापुराण भी कहते हैं। इस महापुराण में भगवान शिव के संपूर्ण जीवन का जिक्र किया गया है। इतना ही नहीं इसमें भगवान शिव को प्रसन्न करने की पूजा विधियों के बारे में भी बताया गया है।
त्रिदेव में से एक और संहार के देवता कहे जाने वाले भगवान शिव के इस मंत्र की बहुत ही महिमा है।
श्री शिवाय नमस्तुभ्यं मंत्र का अर्थ है कि हे शिव मैं आपको नमस्कार करता हूं/ करती हूं।
कई विद्वान और ऐसी भी यह बात कह चुके हैं कि इस मंत्र का उच्चारण करने से भगवान शिव प्रसन्न हो जाते हैं।
यदि कोई व्यक्ति इस मंत्र का जाप एक बार कर लेता है तो उसे हजार महामृत्युंजय मंत्र के जाप का लाभ मिलता है। यदि आप भी इस मंत्र का जाप करना चाहते हैं तो आप इसे किसी भी वक्त कर सकते हैं।
लेकिन वही यदि आप इस मंत्र का जाप प्रदोष काल या फिर ब्रह्म मुहूर्त में करते हैं तो यह सोने पर सुहागे के समान होगा। इस वक्त पर इस मंत्र का जाप करने का सबसे अधिक फायदा होता है।
सोमवार के दिन भगवान शिव को जल चढ़ाते हुए रुद्राक्ष की माला के साथ इस मंत्र का जब 108 बार करना चाहिए।
यदि आप मांगलिक है और इस बात से आप परेशान हैं तो आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि मांगलिक होने के नुकसान कम और फायदे ज्यादा होते हैं । जी हां, आइए आपको बताते हैं मांगलिक होने के फायदे व नुकसान के बारे में ।
श्री शिवाय नमस्तुभ्यं मंत्र के फायदे और इसकी महिमा
श्री शिवाय नमस्तुभ्यं मंत्र के बहुत से फायदे शिव पुराण में दिए गए हैं। यदि आप भी इस मंत्र के फायदे व् इसकी महिमा को जानना चाहते है तो हम आपको बताएँगे की इस मंत्र के क्या क्या फायदे है और इसका जप करने की क्या महिमा है ।
आइए जानते हैं इन फायदों व् महिमा के बारे में:-
यदि आप पर राहु की महादशा है और आप इस बात से अनजान है तो यहां पर क्लिक करें और जानें राहु की महादशा के लक्षण व राहु दोष निवारण के उपाय ।
- आपको आर्थिक रूप से लाभ होता है।
- यदि कोई व्यक्ति आर्थिक तंगी से गुजर रहा है और वह श्री शिवाय नमस्तुभ्यं मंत्र का जाप नियमित रूप से करता है तो उसकी आर्थिक तंगी की समस्या खत्म हो जाती है।
- यदि कोई व्यक्ति किसी प्रकार के मानसिक विकार से पीड़ित है तो वह इस मंत्र का जाप कर उस मानसिक विकार से छुटकारा पा सकता हैं।
- Also read: pitra dosh ke upay in hindi here.
- जिस व्यक्ति का दिमाग शांत नहीं रहता यदि वह व्यक्ति श्री शिवाय नमस्तुभ्यं मंत्र का जाप करें तो उसका दिमाग शांत रहने लगता है।
- यदि कोई व्यक्ति किसी पुराने रोग से जूझ रहा है या फिर उसे कोई रोग काफी समय से हैं तो वह इस मंत्र का जाप करें। यह मंत्र पुराने से पुराने रोग को भी काट सकता है।
- श्री शिवाय नमस्तुभ्यं मंत्र का जाप करने वाले व्यक्ति के जीवन में कोई बाधा नहीं रहती।
- यदि आप कोई नया और अच्छा कार्य करने जा रहे हैं तो इस मंत्र का उच्चारण करने भर मात्र से ही आपका काम अच्छा हो जाएगा।
- इस मंत्र का जाप करने के बाद आप मन से प्रफुल्लित रहना शुरू कर देंगे।
- इस मंत्र का उच्चारण करने से आपके जीवन में सुख और शांति आएगी।
- इस मंत्र के बारे में एक लोकमान्यता यह है कि इस मंत्र का जाप एक बार करने का अर्थ 1000 बार महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना है।
- यह मंत्र बहुत शक्तिशाली है और यह महामृत्युंजय मंत्र की भांति की शक्तिशाली है।
- इस मंत्र का जाप करने वाले व्यक्ति के जीवन में तरक्की ही तरक्की होती है क्योंकि इस मंत्र का जाप करने से सफलता के सभी द्वार खुल जाते हैं।
इसे भी पढ़े:- एक मुखी रुद्राक्ष
इस लेख में हमने आपको महामृत्युंजय मंत्र के समान शक्तिशाली मंत्र श्री शिवाय नमस्तुभ्यं के अस्तित्व में आने की कहानी से लेकर इस मंत्र के फायदे और महिमा के बारे में बताया है।
शिव जी के इस मंत्र के बारे में आपने बहुत ही अच्छी जानकारी यहां पर दी है मैं भी भगवान शिव जो की देवों के देव महादेव हैं इनकी पूजा और आराधना करता हूं मैं अक्सर शिव चालीसा का जाप करता हूं और मेरी सभी मनोकामनाएं भोले बाबा पूरी करते हैं और अब से मैं आपके बताए हुए इस मंत्र का भी उच्चारण करूंगा हर हर महादेव जय जय शंकर।
“श्री शिवाय नमस्तुभ्यं” मंत्र की महिमा व् फायदे के बारे में हम यह जानना चाहते हैं कि क्या भगवान शिव के मंत्र का जाप करने से हर प्रकार की समस्या का समाधान हो जाता है क्या मंत्र का जाप करने से भोले बाबा प्रसन्न हो जाते हैं ??
भोले बाबा के इस मंत्र का जाप करने की क्या कोई विधि होती है या फिर इस मंत्र का जब किसी भी समय कर सकते हैं ?
“श्री शिवाय नमस्तुभ्यं” मंत्र की महिमा व् फायदे के बारे में हमने यहां पर बहुत सी ऐसी जानकारी प्राप्त की हैं जिनके बारे में हमें बिल्कुल भी आभास नहीं था और हम यह भी जानना चाहते हैं कि महामृत्युंजय जाप से क्या होता है इसके क्या फायदे होते हैं पूरी तरह हमें इसके बारे में जानकारी प्रदान करें।